Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
environment

डीएम सड़कों के गड्ढे भरने में लापरवाही पर नाराज:जलेसर-अवागढ़ के ईओ से मांगा जवाब, बिटुमिन न मिलने पर गिट्टी से भरने के निर्देश दिए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 26, 2026 👁 6 views
डीएम सड़कों के गड्ढे भरने में लापरवाही पर नाराज:जलेसर-अवागढ़ के ईओ से मांगा जवाब, बिटुमिन न मिलने पर गिट्टी से भरने के निर्देश दिए
एटा में त्योहार से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान में लापरवाही पर जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल गड्ढे भरने और मरम्मत कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। सोमवार को समीक्षा बैठक से गैरहाजिर रहने पर जलेसर और अवागढ़ के अधिशासी अधिकारियों से जवाब भी मांगा गया। बिटुमिन नहीं है तो गिट्टी से भरें गड्ढे सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने संबंधित विभागों के कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। बिटुमिन उपलब्ध नहीं होने पर फिलहाल गिट्टी से गड्ढे भरवाए जाएं। नगरीय निकायों को तत्काल एस्टीमेट तैयार कर सड़क मरम्मत का काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए। पाइपलाइन से टूटी सड़कों की प्राथमिकता पर मरम्मत डीएम ने जल निगम के अधिकारियों को पाइपलाइन बिछाने के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि काम पूरा होने के बाद उसका सत्यापन भी कराया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। गैरहाजिर ईओ से मांगा जवाब बैठक में गैरहाजिर रहने पर जलेसर और अवागढ़ के अधिशासी अधिकारियों से जवाब मांगा गया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ललित अग्रवाल एवं आदर्श कुमार वर्मा, जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता मोहम्मद तारिक, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तुषारकांत राजन, नगर पालिका एटा के ईओ निहाल सिंह और जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan